Hotel ka Vaiter aur usaki Prem Kahaani - 6 in Hindi Love Stories by kalpita books and stories PDF | होटल का वेटर और उसकी प्रेम कहानी - 6

The Author
Featured Books
Categories
Share

होटल का वेटर और उसकी प्रेम कहानी - 6

(काम्या कपूर वेटर से मदद मांगती है और उसे अपना दो दिन का बॉयफ़्रेंड बनाने की ट्रेनिंग शुरू करती है। चॉपस्टिक से खाना खिलाना और बैठने का तरीका सिखाती है।)
------ --------

“क्योंकि रात को… मुझे तुम्हें अपनी पूरी कहानी बतानी है।”
“तो फिर कहाँ चलेंगे… आपके घर?”
ऋतिक ने थोड़ा झिझकते हुए पूछा।
काम्या ने सिर हिलाया।
“नहीं… समुद्र किनारे बीच पर।
मैं और जोसफ अक्सर वहीं जाते है।”
कुछ पल के लिए उसकी आवाज़ हल्की धीमी हो गई।
खाना खत्म होने के बाद उसने अपने पर्स से एक कार्ड निकाला और मैनेजर को इशारे से बुलाया।
फिर वह कार्ड ऋतिक की तरफ बढ़ाते हुए बोली—
“ये कार्ड मैनेजर को दे दो।”
ऋतिक ने कार्ड हाथ में लिया और उसे ध्यान से देखने लगा।
उसकी आँखें हल्की-सी फैल गईं।
“ये तो ओबेरॉय होटल का क्वीन कार्ड है…”
वह हैरानी से बोला—
“ये बहुत कम लोगों के पास होता है… बेहद खास लोगों के पास। तुम्हारे पास कैसे आया?”
काम्या ने सहजता से कहा—
“मेरे पापा और ओबेरॉय अंकल पुराने दोस्त हैं।”
ऋतिक ने फिर कार्ड को देखा और धीमे से बोला—
“लेकिन जहाँ तक मुझे पता है… सिर्फ दोस्ती की वजह से ओबेरॉय का King या Queen कार्ड नहीं मिलता।”
काम्या ने तुरंत उसे घूरकर देखा।
“तुम्हें हर बात जानना जरूरी नहीं है… समझे?”
ऋतिक ने मासूम सा चेहरा बनाते हुए कंधे उचकाए।
“ठीक है मैडम… मत बताइए। पर सिर्फ इतना बता दे कि क्या आप को Ikka gold card मिलने वाला है।"
काम्या कुछ पल उसे देखती रही… फिर हल्की मुस्कान के साथ बोली—
“अच्छा… बता दूँगी।
लेकिन पहले तुम अपनी ट्रेनिंग पूरी कर लो।”
ऋतिक मुस्कुरा दिया।
“जी… काम्या।”
काम्या ने उसे हल्की तिरछी नज़र से देखते हुए पूछा—
“लेकिन तुम्हें इन कार्ड्स के बारे में इतना सब कैसे पता?”
ऋतिक ने सहजता से जवाब दिया—
“मैं पहले दिल्ली वाली ओबेरॉय ब्रांच में काम करता था… इसलिए।”
काम्या कुछ पल तक उसे देखती रही, जैसे उसके जवाब को परख रही हो।
फिर उसने गहरी साँस ली और धीरे से कहा—
“ठीक है…क्या तुम ओबेरॉयस के सब फैमिली मेंबर्स से मिले हो।"
"जी...आपको किसी के बारे में कुछ जानकारी चाहिए तो मुझे बताओ ..सब से मिला हूं मैं।"

"मै....मैने पूछना था...छोड़ो "
उसकी आवाज़ में अब पहले जैसा तीखापन नहीं था, बल्कि हल्की थकान थी।
ऋतिक ने भी कुछ नहीं कहा।
दोनों के बीच कुछ पल के लिए खामोशी छा गई।
...
तभी दो बेहद मॉडर्न लड़कियाँ काम्या की टेबल के पास आ गईं।
“हाय काम्या…!”
काम्या ने उन्हें देखा तो खुशी से लगभग उछल पड़ी।
“Wow… what a great surprise!”
दोनों लड़कियों की नजर तुरंत ऋतिक पर पड़ी।

“Who is he… your boyfriend?”
काम्या ने एक पल के लिए ऋतिक की तरफ देखा, फिर सहज बनने की कोशिश करते हुए बोली—
“No… no… he is just a friend.”
इतना सुनते ही एक लड़की मुस्कुराते हुए आगे बढ़ी।
“Hi… Handsome!”
कहते हुए वह सीधे ऋतिक के गले लग गई।

ऋतिक ने एक पल के लिए काम्या की तरफ देखा—जो उसे घूर रही थी—
लेकिन उसने जैसे अनदेखा कर दिया और उस लड़की को कस कर गले लगा लिया।

“Wow… so hot, man!”
लड़की हँसते हुए बोली।

दूसरी लड़की भी पीछे नहीं रही।
उसने ऋतिक की बाजू पकड़ते हुए कहा—
“Wow… gym boy!”
फिर मज़ाक में बोली—
“मेरे बॉयफ्रेंड बनोगे?”
काम्या अब चुपचाप यह सब देख रही थी।
उसके चेहरे पर मुस्कान थी… लेकिन आँखों में हल्की जलन साफ दिखाई दे रही थी।

ऋतिक कुछ बोलता उससे पहले ही काम्या कुर्सी से उठ खड़ी हुई।
उसने तेज़ी से आगे बढ़कर ऋतिक का हाथ पकड़ लिया।
“Excuse me…”
वह हल्की मुस्कान के साथ बोली—
“ये मेरा बॉयफ्रेंड हैं।”
दोनों लड़कियाँ एक-दूसरे की तरफ देखने लगीं।
“लेकिन अभी तो तुम कह रही थीं कि ये सिर्फ फ्रेंड है…”
उनमें से एक ने हैरानी से कहा।
काम्या ने तुरंत जवाब दिया—
“फ्रेंड था…
अब बॉयफ्रेंड है।”
ऋतिक ने भौंहें उठाकर काम्या की तरफ देखा, जैसे पूछ रहा हो—
ये अचानक क्या हो गया?
लेकिन काम्या ने उसका हाथ और कसकर पकड़ लिया।
“और वैसे भी…”
वह थोड़ा झुककर बोली—
“इन पर लाइन मारने का लाइसेंस सिर्फ मेरे पास है।”
दोनों लड़कियाँ हँस पड़ीं।
“ओह… possessive girlfriend!”
एक लड़की ने मज़ाक में कहा।
ऋतिक अब तक चुप था, लेकिन उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान आ गई।
वह धीरे से काम्या के कान के पास झुककर बोला—
“लगता है काम्या तुम्हे मुझ से प्यार हो गया है…”
काम्या ने उसे घूरकर देखा ।
.......to be continued