आजादी - 30

(1.6k)
  • 6.7k
  • 2.3k

राहुल ने रोहित को समझाने का प्रयास जारी रखा था ” लगता है तुमने उनकी बातचीत की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया था । लेकिन मेरा पूरा ध्यान उनकी बातचीत की ही तरफ था । कालू ने अपने गुर्गों को यह आदेश दे दिया है कि तुम चारों में से एक को लंगड़ा और दूसरे को अँधा बना दे । और तुम हो कि फिर भी अभी तक उन गुंडों के खौफ में ही जी रहे हो । मेरी समझ में यह नहीं आ रहा है कि तुम जिसे नाराज नहीं करना चाहते वह बिना नाराज हुए भी तुम्हारे साथ