रस्बी की चिट्ठी किंजान के नाम - 6

(1.1k)
  • 5.7k
  • 2.7k

जॉनसन से मेरी शादी हो गई। और संयोग देखो, शादी के बाद तुरंत ही एक बार फ़िर मेरा देश छूट गया। हम अमरीका आ गए। जॉनसन ने मेरा सब कुछ बदल दिया। वो बहुत प्यारा इंसान था। उसने मेरा मुल्क तो बदला ही, मेरा नाम भी बदल दिया। मैं अब रस्बी हो गई। मैं भी प्यार से उसे जॉनी कहने लगी। प्यार बड़ी अद्भुत चीज़ है। ये दुनिया की तमाम बातों से आपका ध्यान हटा देता है। ये जीने के दस्तूर ही बदल देता है। आप अपने से ज़्यादा किसी दूसरे के लिए जीने लगते हैं। वो आहिस्ता- आहिस्ता आपके