भूल-124 बोरदोलोई के प्रति दुर्व्यवहार गोपीनाथ बोरदोलोई और बोरदोलोई-नेहरू मन-मुटाव के बारे में अधिक जानने के लिए कृपया उपर्युक्त भूल#5, भूल#59 और भूल#111 पढ़ें। ***********************बहुत से लोगों को इस बात का पता ही नहीं है कि अगर असम आज उस रूप में भारत का हिस्सा है, तो इसका श्रेय जाता है असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई के साहसिक प्रयासों को, जिन्होंने मुसलिम लीग के असम और उत्तर-पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों को पूर्वी पाकिस्तान (अब बँगलादेश) में मिलाने के प्रयासों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अगर बोरदोलोई कांग्रेस पार्टी की असम इकाई और महात्मा गांधी तथा असम की जनता के साथ मिलकर विद्रोह