ट्रेलर यह कहानी है हमारे ब्रह्मांड R3G7 की... एक ऐसा ब्रह्मांड जो अब अपनी आखिरी सांसें गिन रहा था। तबाही का समय निकट था, लेकिन पृथ्वी के लोग अभी भी अनजान थे।पृथ्वी पर सात राज्य थे, जिनमें सबसे शक्तिशाली और आधुनिक तकनीकों से लैस राज्य था— 'मंदार' (Mandar)। गगनचुंबी इमारतें, उड़ने वाली ट्रेनें और नैनो-टेक्नोलॉजी यहाँ आम बात थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस हाई-टेक शहर में कुदरत का अजीब खेल चल रहा था।मंदार के एक छोटे से शहर में, भीड़भाड़ से बहुत दूर एक वीरान इलाके में, एक टूटी-फूटी झोपड़ी थी। बाहर से यह कबाड़खाना लगती थी, लेकिन