स्टोरेज यूनिट के भीतर चार बड़े मिलिट्री ड्रोन रखे थे। काले मैट फिनिश वाले भारी ढाँचे। चार-चार मोटे रोटर। नीचे गिम्बल पर लगे हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे। दो ड्रोन के पेट के नीचे छोटे लेकिन खतरनाक मशीन-गन मॉड्यूल भी फिट थे। सभी एक लंबी चार्जिंग स्टेशन रेल से जुड़े हुए थे। नीली लाइटें जल रही थीं। हर यूनिट के ऊपर छोटा इंडिकेटर— FULL CHARGE — 48 HOURS बीच की मेज़ पर एक टैबलेट कंट्रोल यूनिट रखी थी। साथ में एक लंबी रिमोट आर्म-बैंड कंट्रोल रिग— जिसे बाजू पर बाँधकर ड्रोन उड़ाया जा सकता था। अनीश ने चारों ड्रोन को देखते हुए धीमे