स्वाभिमान कमल चोपड़ास्कूल से आते ही विशू ने मां से कहा—'मां! मुझे आज ही नए कपड़े लेकर दो।''क्यों?' माँ ने पूछा।'कल मेरे सबसे अच्छे दोस्त निखिल का जन्मदिन है। वह बहुत बड़ी पार्टी दे रहा है। मुझे भी बुलाया है। बड़े-बड़े लोग आएँगे पार्टी में। मैं क्या गन्दे कपड़े पहनकर जाऊँगा। अच्छे कपड़े हैं कहां मेरे पास? मुझे तो आज ही नए कपड़े चाहिए।'माँ ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की— 'नए कपड़ों के लिए पैसे कहाँ से आएँगे? तुझे तो पता है। मैं लोगों के घर बरतन माँज-माँजकर जैसे-तैसे घर चला रही हूँ। तुझे पढ़ा रही हूँ। इन अमीरों से