चलो दूर कहीं... 15सारा और प्रतीक्षा कैंटीन में बैठी रोहन का इंतजार कर रही थी कि अविनाश के साथ शिखा और शिवा वहां पहुंचे और अविनाश ने प्रतीक्षा से कहा, " किस खुशी में पार्टी दे रही हो प्रतीक्षा.. कहीं रोहन से ब्रेकअप तो नहीं हो गया..?" ये सुनते ही प्रतीक्षा की सुरत देखने लायक था, उसे महसूस हुआ जैसे अविनाश ने उसके गरीबी का मज़ाक उड़ाया हो.. वह बोली तो कुछ नहीं लेकिन सारा को समझते देर न लगी, उसने अविनाश के पीठ पर एक चपत लगाते हुए बोली, "प्रतीक्षा क्यों पार्टी देगी.. पार्टी तुम दे रहे हो..!" "किस खुशी में...?"