दी किंग ऑफ अंडरवर्ल्ड - 9

  • 153
  • 66

”सीढ़ियों में फैला अंधेरा अब और भारी लगने लगा था।ऊपर टूटी खिड़की से आती हल्की पीली रोशनी दोनों के चेहरों पर पड़ रही थी।एक तरफ अर्नब।दूसरी तरफ शाहिद “काला” अंसारी।दोनों एक-दूसरे को ऐसे देख रहे थे जैसे इंसान नहीं… शिकारी हों।नीचे खड़े काला के आदमी ऊपर आने की हिम्मत नहीं कर रहे थे।क्योंकि सीढ़ियों में जो खामोशी थी…वो गोलियों से ज्यादा डरावनी थी।काला ने अपनी गर्दन घुमाई।चक्…हड्डियों की आवाज गूँजी।उसने होंठों पर लगा खून अंगूठे से साफ किया।“इतने दिनों बाद…”वो मुस्कुराया।“…कोई मिला है जो भाग नहीं रहा।”अर्नब की साँसें बिल्कुल सामान्य थीं।जैसे अभी लड़ाई शुरू ही न हुई हो।उसने धीरे