दी किंग ऑफ अंडरवर्ल्ड - 10

  • 210
  • 72

कमरे में फैली बारूद की गंध अब भी हवा में तैर रही थी।टूटी हुई रेलिंग से नीचे सड़क की लाल-नीली पुलिस लाइट्स दिखाई दे रही थीं।दीवारों पर ताजा खून था।और उन सबके बीच—ACP कबीर राठौड़ अपनी पिस्टल ताने खड़ा था।सीधे अर्नब की तरफ।पीछे खड़े पुलिसवाले घबराए हुए थे।क्योंकि कमरे का हाल देखकर साफ था—यहाँ कुछ मिनट पहले इंसानों की नहीं… जानवरों की लड़ाई हुई थी।कबीर की आँखें अर्नब पर जमी थीं।उसने धीरे से कहा—“हथियार नीचे।”अर्नब दीवार से टिककर खड़ा था।उसकी साँस थोड़ी भारी थी।काला की कोहनी अभी भी पसलियों में दर्द दे रही थी।लेकिन उसके चेहरे पर दर्द नहीं दिख