Second Chance - 3

डिंपल मुड़कर देखती है तो उसे पता चलता है कि वो उसके बॉस हैं। वे हमेशा बहुत शांत और अकेले रहने वाले इंसान थे। स्वभाव से बेहद अच्छे थे, लेकिन किसी से ज़्यादा घुलते-मिलते नहीं थे। जब वे कैफेटेरिया में आए थे, तब उनकी नज़रें बार-बार सिर्फ डिंपल पर ही जा रही थीं। फिर उन्होंने इधर-उधर देखा, कॉफी ली और चुपचाप वहाँ से चले गए।थोड़ी देर बाद सब नीचे बैठकर सामान्य बातें करने लगे। तभी अचानक डिंपल का फोन बजता है। स्क्रीन पर नेहा का कॉल आ रहा था। डिंपल कॉल उठा लेती है।नेहा उत्साह से बोलती है,“कैसा गया तुम्हारा