महाकाल दर्शन यात्रा

  • 477

डॉ वंदना शर्मा पांडव नगर new delhi ---*यात्रा-संस्मरण: दिल्ली से महाकाल की यात्रा *लेखिका: डॉ वंदना शर्मा**"सैर कर दुनिया की ग़ाफ़िल, ज़िन्दगानी फिर कहाँ*  *ज़िन्दगानी गर रही, तो नौजवानी फिर कहाँ"*21 मार्च 2026 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उज्जैन के लिए हमारी ट्रेन थी - मालवा एक्सप्रेस। ट्रेन का पहुँचने का समय था सवा आठ बजे लेकिन आई स्टेशन पर नौ बजे। एक घंटा लेट हो चुकी थी हमारी ट्रेन। मन में कौतूहल था, उत्कंठ लालसा थी महाकाल के दर्शन की। दिल्ली से उज्जैन लगभग 900 Km है। कभी सपने में भी नहीं सोचा था इतनी जल्दी महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य