फ़ेक फ़िऑन्से चैलेंज - 2

  • 147
  • 57

महल जैसे मल्होत्रा हाउस का ड्रॉइंग रूम अचानक बिल्कुल शांत हो गया।दरवाज़े पर खड़ी लड़की ने हील्स की टक-टक के साथ अंदर कदम रखा।उसका नाम था रिया कपूर।स्टाइलिश, कॉन्फिडेंट और बेहद खूबसूरत।उसने सीधे आर्यन की तरफ देखा।"तो... यही है तुम्हारी होने वाली मंगेतर?"अनन्या ने धीरे से आर्यन की ओर देखा।"ये...?"आर्यन ने लंबी साँस ली।"रिया... मेरी एक्स।"अनन्या ने मन ही मन सोचा—"वाह! कहानी तो शुरू होने से पहले ही ट्विस्ट आ गया।"रिया हँस पड़ी।"आर्यन, तुम्हारा मज़ाक अच्छा है। तुम शादी? और वो भी इतनी... सिंपल लड़की से?"अनन्या मुस्कुराई।"धन्यवाद। सिंपल होना बुरी बात नहीं होती।"रिया ने पहली बार महसूस किया कि सामने