बिफोर ट्राईलॉजी - फ़िल्म समीक्षा

  • 282
  • 81

हॉलीवुड की सबसे चर्चित और प्रशंसित रोमांटिक फिल्म-श्रृंखलाओं में 'बिफोर ट्राइलॉजी' का विशेष स्थान है। निर्देशक रिचर्ड लिंकलेटर ने इस ट्राइलॉजी की तीनों फिल्में—'बिफोर सनराइज' (1995), 'बिफोर सनसेट' (2004) और 'बिफोर मिडनाइट' (2013)—लगभग नौ-नौ वर्षों के अंतराल पर बनाई। इस अनोखे प्रयोग के माध्यम से उन्होंने समय, उम्र, इच्छाओं और मानवीय संवेदनाओं के साथ बदलते प्रेम के विभिन्न रूपों को अत्यंत सहज और यथार्थवादी ढंग से चित्रित किया है। यह ट्राइलॉजी केवल एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि जीवन के अलग-अलग पड़ावों पर प्रेम के बदलते अर्थों की दार्शनिक यात्रा भी है। रिचर्ड की खासियत यह रही कि उन्होंने बदलाव को