तिलस्मीभाग प्रथमलेखक — चाँदनी चौधरीविरानपुर के राजकुमार उदय सिंह और बीसरपुर के राजकुमार अमर सिंह परम मित्र थे। दोनों के विचार ऊँचे और जीवन आदर्शों से परिपूर्ण थे। उनका बचपन साथ ही बीता था और दोनों ने एक साथ गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त की थी। दोनों हमउम्र थे तथा हृष्ट-पुष्ट, वीर और साहसी राजकुमार थे।उदय सिंह के पिता महाराज करत सिंह और अमर सिंह के पिता महाराज शमर सिंह भी बचपन से ही परम मित्र थे। समय के साथ उनकी मित्रता और विश्वास और भी गहरा होता गया और वही मित्रता उनके पुत्रों के बीच भी बनी रही।दोनों राजकुमार अपने-अपने