सीसीटीवी फुटेजलेखक: विजय शर्मा एरीशहर की हलचल भरी रातों में भी कुछ जगहें ऐसी होती हैं जहाँ सन्नाटा गूंजता है। दिल्ली के एक पुराने मोहल्ले में स्थित “शांति निकेतन अपार्टमेंट” ऐसी ही जगह थी। तीन मंजिला इमारत, साधारण दिखने वाले फ्लैट्स, और मुख्य गेट पर लगी एक सीसीटीवी कैमरा—जो पिछले कई सालों से चुपचाप सब कुछ देख रहा था। लोग उसे सिर्फ सुरक्षा का साधन मानते थे, लेकिन उस कैमरे ने एक रात ऐसा सच कैद कर लिया जो कई जिंदगियों को हमेशा के लिए बदल देने वाला था।अरविंद मेहता पैंतालीस साल का एक साधारण आदमी था। बैंक में क्लर्क