भारत के एथलिटों ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदक जीते। इसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल है। ये केवल तमगे नहीं, भारत की खेल आशाओं व अभिलाषाओं का जीता-जागता दृष्टांत है।यदि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के खेलों से वर्तमान खेल की तुलना की जाए, तो ये पदक आधे के करीब हैं। तब भारत के खिलाड़ियों ने 61 पदक अपने नाम किए थे।ग्लास्गो में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। इन्होंने 13 में-से 8 स्वर्णपदक अपनी झोली में डाले। भारत की इन स्वर्ण पदकधारी बहादुर बेटियों ने वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी और जूडो जैसे पावर गेम