BLAST - EPISODE 7

  • 180
  • 63

कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रात के समय मुसाफिरों की भारी भीड़ थी।इमिग्रेशन काउंटर की कतार में एक अधेड़ उम्र का, रईस बिजनेसमैन खड़ा था—चेहरे पर सलीके से तराशी हुई हल्की सफेद दाढ़ी और मूंछें, आंखों पर मोटे फ्रेम का चश्मा, सिर पर कराकुली टोपी और बदन पर पठानी सूट के ऊपर लेदर की बास्कट। उसके पास दुबई के एक इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी 'शहरोज़ मलिक' का जाली लेकिन असली जैसा दिखने वाला पासपोर्ट था।यह कोई और नहीं, बल्कि एजेंट नौशाद इब्राहिम खान था। उसने अपना हुलिया, चाल-ढाल और बोलने का लहज़ा इस कदर बदल लिया था कि एयरपोर्ट के हाई-टेक फेशियल रिकग्निशन