Mr. & Ms. Fakeएपिसोड 69— वह याद जो कभी हुई ही नहीं“भैया… जल्दी आना। इस बार मेरे पास ज्यादा समय नहीं है।”आरव की आवाज Original Archive में आखिरी बार गूंजी और फिर चारों तरफ सन्नाटा छा गया।आर्यवीर स्क्रीन के सामने खड़ा था। उसकी मुट्ठियां इतनी कस चुकी थीं कि उंगलियां सफेद पड़ गई थीं।उसने जिंदगी में कई बार अपने करीबियों को खोने का डर महसूस किया था, लेकिन आज पहली बार उसे पता चला था कि उसका एक छोटा भाई भी है, जो शायद पिछले पंद्रह सालों से किसी ऐसी जगह कैद है, जहां तक पहुंचना लगभग नामुमकिन था।और अब