मुंबई की रात हमेशा की तरह चमक रही थी।ऊँची-ऊँची इमारतों के बीच से गुजरती सड़कों पर गाड़ियों की लाइट्स किसी नदी की तरह बहती दिखाई दे रही थीं।लेकिन उस चमक के बीच एक लड़की के मन में अजीब सी बेचैनी थी।उसका नाम था नैना कपूर।नैना मुंबई के सबसे अमीर और ताकतवर बिज़नेसमैन राघव कपूर की इकलौती बेटी थी।बड़ी-बड़ी पार्टियाँ, महंगे कपड़े, लग्ज़री कारें… ये सब उसकी जिंदगी का हिस्सा थे।लेकिन आज उसकी जिंदगी में कुछ बदलने वाला था।नैना की कार धीरे-धीरे कपूर मेंशन के बड़े गेट के सामने आकर रुकी।
नया बॉडीगार्ड - 1
मुंबई की रात हमेशा की तरह चमक रही थी।ऊँची-ऊँची इमारतों के बीच से गुजरती सड़कों पर गाड़ियों की लाइट्स नदी की तरह बहती दिखाई दे रही थीं।लेकिन उस चमक के बीच एक लड़की के मन में अजीब सी बेचैनी थी।उसका नाम था नैना कपूर।नैना मुंबई के सबसे अमीर और ताकतवर बिज़नेसमैन राघव कपूर की इकलौती बेटी थी।बड़ी-बड़ी पार्टियाँ, महंगे कपड़े, लग्ज़री कारें… ये सब उसकी जिंदगी का हिस्सा थे।लेकिन आज उसकी जिंदगी में कुछ बदलने वाला था।नैना की कार धीरे-धीरे कपूर मेंशन के बड़े गेट के सामने आकर रुकी।सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत गेट खोल दिया और कार अंदर चली ...Read More
नया बॉडीगार्ड - 2
सुबह की हल्की धूप नैना के कमरे की खिड़की से अंदर आ रही थी।लेकिन आज उसकी नींद थोड़ी जल्दी गई थी।कारण?समीर।नैना ने करवट बदली और घड़ी देखी।“उफ्फ… अभी तो सिर्फ 7 बजे हैं,” उसने बड़बड़ाते हुए कहा।वह उठी, बाल बांधे और खिड़की के पास जाकर खड़ी हो गई।नीचे गार्डन साफ दिखाई दे रहा था…और वहाँ…समीर खड़ा था।ब्लैक टी-शर्ट में, हाथ पीछे बांधे, बिल्कुल सीधा… जैसे कोई मशीन हो।नैना ने आँखें सिकोड़ लीं।“ये लड़का सोता भी है या नहीं?”उसने हल्की सी हंसी दबाई, लेकिन फिर खुद को संभाल लिया।“नैना… तू पागल हो रही है क्या? ये तेरा बॉडीगार्ड है, कोई ...Read More
नया बॉडीगार्ड - 3
रात के 1 बज रहे थे।पूरे कपूर मेंशन में सन्नाटा छाया हुआ था।लेकिन नैना के कमरे में अभी भी जल रही थी।वह अपने बिस्तर पर बैठी थी… फोन उसके हाथ में था… और उसकी नजर बार-बार उसी message पर जा रही थी—“Next time… कोई नहीं बचाएगा तुम्हें।”उसके हाथ हल्के-हल्के कांप रहे थे।“ये… ये सब क्या हो रहा है…” उसने धीरे से खुद से कहा।उसका दिमाग बार-बार उसी बात पर जा रहा था—समीर का behavior।कैफे में उसका अचानक सामने आ जाना…उसका वो dialogue — “वो बच गई…”और अभी… दरवाजे पर खड़ा उसका वो अजीब सा smile।सब कुछ… normal नहीं था।नैना ...Read More