आधी रात का रिस्क... एक खिड़की का दीदार और छूटा हुआ जूता! शिव, दिनेश और शैलेंद्र का मास्टरप्लान: कुत्तों से ध्यान भटकाना, तीन की शेड पर पत्थर मारना और बिना आवाज बाइक खींच ले जाना। प्लान तो फाड़ू था, लेकिन उस खिड़की वाली शरारती मुस्कान ने पूरे होश उड़ा दिए। कुत्तों का खौफ, नंगे पैर भागता दोस्त और दिल की धड़कनें—क्या इस आधी रात के मिशन की कीमत वसूल होगी? हंसी, पागलपंती और दिल छू लेने वाले मोड़ से भरी एक दोस्ती की कहानी! ?✨
थ्योरी ऑफ वन शू: रात, रिस्क और स्प्लेंडर - 1
chapter 1- 'द अनप्लांड यू-टर्न' रात के 12 बजे पढ़ाई का तनाव मिटाने निकले तीन बैकबेंचर्स—शिव, दिनेश और क्रश के घर के सामने स्वैग दिखाने के चक्कर में कुत्तों के झुंड से आमना-सामना हो गया! फिर क्या था, इज्जत और बाइक दोनों वहीं छोड़ कर तीनों ने ऐसी मैराथन दौड़ लगाई कि ओलंपिक धावक भी फेल हो जाएं। जान तो बच गई, पर असली ट्विस्ट—बाइक सीधे "भाभी" के दरवाजे पर छूट गई है और सुबह दरोगा जी का तांडव पक्का है! अब देखते है कि आगे क्या होगा … अगले भाग में ...Read More
थ्योरी ऑफ वन शू: रात, रिस्क और स्प्लेंडर - 2
Chapter 2: प्रोजेक्ट टीन-शेडलोहे के उस भारी गेट के पार सड़क पर गिरे तीनों लड़कों की सांसें ऐसी फूल थीं जैसे फेफड़े अभी छाती फाड़कर बाहर आ जाएंगे।शैलेंद्र ने ठंडे डामर से मुंह उठाया। एक पैर में गंदा मोजा, दूसरे में अकेला बचा बाटा का जूता, और चेहरे पर शुद्ध रूप से मौत के मुंह से बचकर आने वाला खौफ। उसने लाल आंखों से शिव और दिनेश को घूरा।"मिल गया सुकून? हो गए भाभी के दर्शन? अबे ओ मजनू, वो तेरी सिर्फ दोस्त है... क्लासमेट! पर दिनेश की इस 'भाभी-भाभी' की नौटंकी के चक्कर में आज मैं कुत्तों का ...Read More
थ्योरी ऑफ वन शू: रात, रिस्क और स्प्लेंडर - 3
Chapter 3: द रिटर्न ऑफ बाटासुबह के ठीक नौ बज रहे थे। कॉलेज का मैथ्स डिपार्टमेंट हमेशा की तरह और बोरियत से भरा हुआ था, लेकिन सीढ़ियों पर तीन 'शहीद' ऐसे चढ़ रहे थे मानो द्वितीय विश्व युद्ध में आखिरी मोर्चे से जिंदा लौटे हों।रात के 'प्रोजेक्ट टीन-शेड' के बाद तीनों को बमुश्किल डेढ़ घंटे की बेहोशी वाली नींद नसीब हुई थी। दिनेश की आंखों के नीचे गड्ढे थे, शिव की शर्ट की कलाई पर साइलेंसर की कालिख लगी थी, और सबसे दयनीय हालत शैलेंद्र की थी। वह एक पैर में हॉस्टल की घिसी हुई नीली हवाई चप्पल और ...Read More
थ्योरी ऑफ वन शू: रात, रिस्क और स्प्लेंडर - 4
Chapter 4: पार्टी ऑन द रिस्कप्रैक्टिकल खत्म होते ही लैब से बाहर निकलते शैलेंद्र के चेहरे पर ऐसी चमक मानो उसने बीएससी टॉप कर ली हो। पैर में बाटा का जूता वापस सज चुका था, और उसी रौब में उसने कॉरिडोर से ही शिव की गर्दन नाप ली।"शिव बाबू, आज कोई बहाना नहीं चलेगा," शैलेंद्र ने अपने जूते की नोक पर हाथ फेरते हुए कहा। "भाभी ने मेरी बाटा की इज़्ज़त बचाई है और तेरी आधी रात की मोहब्बत का पर्दाफाश होने से रोका है। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में कैंटीन की सबसे महंगी कोल्डड्रिंक और गरम समोसे ...Read More
थ्योरी ऑफ वन शू: रात, रिस्क और स्प्लेंडर - 5
Chapter 5: मिशन बैक-गेटकैंटीन से बाहर निकलते ही तीनों की चाल ऐसी थी मानो कॉलेज के ग्राउंड में कोई बिछी हो।शिव आगे-आगे पंजों के बल चल रहा था, बीच में शैलेंद्र दोनों बाहें सिकोड़े किसी जासूस की तरह इधर-उधर मुंडी घुमा रहा था, और सबसे पीछे दिनेश छाती झुकाए कवर दे रहा था।"सांस भी मत लेना जोर से," शिव ने फुसफुसाते हुए दोनों को चेतावनी दी। "मेन गेट की पार्किंग साइकिल स्टैंड के ठीक बगल में है। अगर चाचा जी ने पलटकर देख लिया, तो समझो करियर समाप्त।"तीनों साइकिल स्टैंड की टिन वाली दीवार की ओट में दुबक गए। ...Read More
थ्योरी ऑफ वन शू: रात, रिस्क और स्प्लेंडर - 6
Chapter 6: द फर्स्ट डेटमोबाइल की स्क्रीन पर आए उस एक मैसेज—“कल फिर मिलेंगे, मिस्टर स्टंटमैन? ;)”—ने हॉस्टल के नंबर 14 में भूचाल ला दिया था।अगले दिन दोपहर के बारह बज रहे थे। शिव आईने के सामने खड़ा होकर अपनी कॉलर ठीक कर रहा था। बीएससी के इतिहास में पहली बार उसने अपने बालों में कायदे से कंघी की थी और वही हल्के स्लेटी रंग की पैंट के साथ प्रेस की हुई साफ शर्ट पहनी थी।पीछे तख्त पर लेटे दिनेश ने मुंह में लौंग दबाते हुए सीटी मारी, "अरे वाह रे मेरे मजनू! आज तो ऐसा लग रहा है ...Read More
थ्योरी ऑफ वन शू: रात, रिस्क और स्प्लेंडर - 7
Chapter 7: द 50-50 इक्वेशन(हाफ-बिल, फुल-इश्क)कैफे के शीशे पर बाहर की पीली लाइटें अब शाम के धुंधलके में चमकने थीं। टेबल पर रखी दो अतिरिक्त कोल्ड कॉफी खाली हो चुकी थीं और समोसों की प्लेट में सिर्फ चटनी के लाल-हरे निशान बाकी थे।चारों के बीच का सन्नाटा इस बार झेंप वाला नहीं, बल्कि उस सुकून वाला था जो सिर्फ तगड़ी नौटंकी के बाद नसीब होता है।तभी वेटर काले रंग की छोटी सी चमड़े की डायरी लेकर आया और बहुत अदब से टेबल के बीच में रख दी।डायरी में रखा सफेद पर्चा देखते ही शैलेंद्र का हाथ अनायास अपनी जेब ...Read More
थ्योरी ऑफ वन शू: रात, रिस्क और स्प्लेंडर - 8
Chapter 8: संडे, सर्विसिंग और एक नया ड्रामारविवार की सुबह हॉस्टल का मतलब होता था—सभ्यता के सारे नियमों का अंतिम संस्कार।गलियारे में कोई सिर्फ कच्छे और बनियान में बाल्टी बजाते हुए "ओ ओ जाने जाना" गा रहा था, तो 12 नंबर कमरे से जली हुई मैगी और बीड़ी का साझा धुआं उठ रहा था। 8 नंबर वाले पांडे जी धूप में चारपाई डालकर 'सरसों का तेल' मलते हुए पूरे वार्डन की खानदान की कुंडली बांच रहे थे।लेकिन कमरा नंबर 14 के ठीक सामने का नजारा कुछ अलग ही था। वहाँ विशुद्ध बंधुआ मजदूरी चल रही थी।स्प्लेंडर को डबल स्टैंड ...Read More