अंधेर रात - भाग 1

  • 81

Part 1 — शुरुआतदिल्ली के बाहरी इलाके में बनी नई हाईराइज़ सोसायटी ब्लैकवुड रेजीडेंसी दिन में जितनी चमकती थी, रात में उतनी ही डरावनी लगती थी। ऊँची इमारतें, लंबे सुनसान कॉरिडोर, सीसीटीवी कैमरों की लाल बत्तियाँ और आधी रात के बाद ऐसा सन्नाटा कि अपनी साँसें भी तेज सुनाई दें। उसी सोसायटी के टॉवर-सी की तेरहवीं मंज़िल पर रहता था 22 साल का आयुष। कॉलेज खत्म हो चुका था, नौकरी की तलाश चल रही थी, और ज़िंदगी का ज़्यादातर समय फोन, गेमिंग, रील्स और देर रात जागने में निकलता था।उस रात भी वह सो नहीं रहा था। कमरे की लाइट