Run Or Hide? - 3

  • 141
  • 60

कुछ समय बाद, सबसे पहले कबीर की आँखें खुलीं।‎"आह... मेरा सिर... हम यहाँ कैसे?" वह लड़खड़ाते हुए खड़ा हुआ।‎धीरे-धीरे बाकी बच्चे भी होश में आने लगे। समीर,कांपने लगा। "मुझे घर जाना है... कबीर, यह कौन सी जगह है?"‎‎तभी रिद्धि, ने डर के मारे चिल्लाते हुए कहा, "हे भगवान! कहीं यह कोई बुरा सपना तो नहीं? हाँ, पक्का! मैं सपना देख रही हूँ।" ऐसा कहते हुए उसने अपने गाल पर ज़ोर से चिमटी काटी और फिर अंजलि  को भी। "आह! दर्द हुआ... इसका मतलब... यह सच है?"‎अंजलि, ने उसे टोकते हुए कहा, "रिद्धि, सीरियस हो जाओ! यह कोई सपना नहीं है।