पुस्तक समीक्षा उत्तर दो समय पुस्तक _उत्तर दो समय, कविता संग्रह लेखिका सविता मिश्रा प्रकाशक. बोधि प्रकाशन मूल्य ₹199कुल कविताएं 79भाषा=बोध गम्य, सरल, सहज प्रस्तुत काव्य संग्रह में मिश्रित भाव पढ़ने को मिल मिलेंगे।अधिकांश कविताएं दांपत्य जीवन की मधुरता प्रेम और सुंदरता को दर्शाती हैं। आधुनिक युग में पति-पत्नी के अलग-अलग शहर में कार्यरत , होने के कारण साथ कम समय बीता पाते हैं।कुछ कविताओं में लंबी दूरी वाले प्रेम को छोटी छोटी मधुर स्मृतियों से बड़े प्रेम से पिरोया गया है। कहीं कहीं पढ़कर रोमांच भी उत्पन्न होता है। एक दूसरे की चिंता, परवाह और आदतें कभी मन को गुदाती है तो कभी पलकें