कुछ लोग आपस में दबी आवाज़ में बात कर रहे थे। तभी उनमें से एक ने दूसरे से पूछा, "भाई, हम सब लोग यहाँ इकट्ठा क्यों हुए हैं?" "तुझे नहीं पता? हमारे बॉस ने किसी गलत इंसान से पंगा ले लिया है," दूसरे ने आस-पास देखते हुए फुसफुसाकर कहा। तीसरा व्यक्ति झटके से बोला, "क्या बकवास कर रहा है! हमसे पंगा लेने वाला पछताता है, हम नहीं पछताते।" "मानो या न मानो, पर इस बार बॉस उससे पंगा लेकर बहुत पछता रहे हैं। हालात यहाँ तक आ गए हैं कि बॉस ने अब उससे समझौता करने की सोची है,"