जितेंद्र परमार को जैसे ही इस दूसरी घटना की भनक लगती है, वह चीख-चीख कर कैमरे पर हंगामा शुरू कर देता है।जितेंद्र परमार: "ब्रेकिंग न्यूज़! बेगूसराय अब 'किडनैपिंग कैपिटल' बन चुका है। स्कूल की 10 लड़कियों के बाद अब 3 कामकाजी महिलाएं भी गायब! क्या पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है? या फिर बड़े रसूखदार लोगों को बचाने के लिए गरीब औरतों की बलि चढ़ाई जा रही है?"वह अपने कैमरामैन को इशारा करता है कि रोते हुए परिजनों के क्लोज-अप शॉट ले। जितेंद्र का मकसद सिर्फ खबर दिखाना नहीं, बल्कि जनता के गुस्से को भड़काना था ताकि पुलिस