Objection, Ms. Singhania! - 1

रात का गहरा अंधेरा चारों तरफ फैला हुआ था।सड़क लगभग सुनसान थी।दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा था।एक काली कार तेज़ रफ्तार से सड़क पर दौड़ी चली जा रही थी।उसकी हेडलाइट्स अंधेरे को चीरती हुई आगे बढ़ रही थीं।अचानक...कार का संतुलन बिगड़ गया।टायरों के सड़क पर घिसटने की तेज़ आवाज़ गूँजी।"स्क्रीईईच...!"अगले ही पल कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई।धड़ाम!टक्कर इतनी भयानक थी कि पूरी कार पलट गई।कुछ सेकंड के लिए सब कुछ शांत हो गयाफिर कार के अगले हिस्से से धुआँ निकलने लगा।और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।कुछ ही क्षणों में पूरी कार आग