श्री: संघर्ष एवं प्रेम - पाठ 6

अगले दिन श्री का upsc prelims परीक्षा थी । श्री अपना नित्य कार्य पूर्ण करके ध्यान योग करने के बाद नाश्ते की टेबल पर सबके साथ नाश्ता करने लगी । सीता जी ने श्री से कहा बेटा आज तुम्हारा पेपर है बेस्ट ऑफ लक बेटा prelims में सबसे अच्छे नंबर तुम ही लाओगी मुझे विश्वास है। श्री ने कहा जी आंटी मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि आज की परीक्षा में मैं अपना बेस्ट दूंगी । आप चिंतित न हो । सीता जी ने हरि से कहा बेटा श्री को उसके एग्जाम सेंटर तक पहुंचा देना । ताकि वो लेट न