यही बाते सोचते सोचते दोनों अब घर पहुंच गए थे । श्री अपने कमरे में जाकर अपना बैग पैक करने लगी क्योंकि अब उसे अपने घर जाना था उसके दोनों एग्जाम हो चुके थे । इसलिए उसने यही फैसला लिया कि अब वो अपने घर जाएगी रिजल्ट अपने घर में ही चेक करेगी उसके बाद इंटरव्यू के लिए वो बाद में अपने पापा के साथ आ जाएगी। हरि उसके लिए चाय लेकर पहुंचा देखा कि श्री अपना बैग पैक कर रही है तो मन बहुत दुखी हुआ फिर हंसने का नाटक करते हुए कहने लगा —अच्छा तो अब जाने की