कुशल कुछ पल चुप खड़ा रहा। शक्ति भी अपनी गाड़ी स्टार्ट कर वहाँ से निकल चुकी थी। कुशल उसके जवाब से थोड़ा परेशान था। उसे समझ आ गया था कि पैसों वाली बात उसने गलत तरीके से उठाई, लेकिन अपने बॉस के कहने की वजह से उसे वह सवाल करना पड़ा था। फिर भी उसके मन में कहीं न कहीं एक हल्की-सी बेचैनी रह गई थी।उधर शक्ति तेज़ी से गाड़ी चलाते हुए रवि द्वारा बताई गई लोकेशन की ओर बढ़ रही थी। बारिश अब हल्की हो चुकी थी, लेकिन आसमान में अब भी बादल छाए हुए थे।कुछ समय बाद वह