चारो तरफ देखो तो रेगिस्तान की रैत ही रैत दिख रही है। इंसान को लू लगा देने वाली तेजी से चलती हुई गरम हवाएं एक समन्दर को नागफनी से नीचे गिरा देती है। आसमान में गिद्ध का झुंड गोल-गोल चक्कर लगा रहा है- तभी तेजी से दौड़ती हुई एक 20-21 साल की लड़की किसी से बच के भाग रही है। और उसके पीछे उसी की उम्र के भगवा रंग का गमछा पहने दो जवान लड़के उसे पकड़ने के लिए भाग रहे हैं। "ऐ रुक लड़की, रुक", पहला लड़का कहता है "ऐ रुक लड़की, साली कहां तक भागेगी", दूसरा लड़का कहता है थोड़ी दूर तक भागने पर वो लड़की रुकती