तृणमूल का यूँ बिखराव

4 मई 2026, विधानसभा चुनाव परिणाम का दिन। तृणमूल कांग्रेस के लिए यह दिन ऐसा सदमा लेकर आया, जो उसको तिनका-तिनका करने का आधार बन गया। पार्टी बुरी तरह हार गई। उसकी फायर ब्रांड नेत्री ममता बनर्जी सहित उसके कई दिग्गज मंत्री तक का हिट विकेट हो गया।शर्मनाक हार से उत्पन्न हताशा से पार्टी में, जो धमासान मचा, पार्टी में दो-तीन फाड़ हो गया। तृणमूल के 28 में-से 20 सांसद पार्टी से अलग होकर अपना विलय नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में कर लिया।बागियों का नेतृत्व सुदीप बंद्योपाध्याय और काकोली घोष दस्तीदार कर रहे थे। बागियों के आवेदन पर