CRAVE - Part -3

  • 342
  • 126

रात का गहरा सन्नाटा छाया हुआ था।जुशेंग अभी भी अपने कमरे की बालकनी में खड़ा काले आसमान को देख रहा था। उसकी आँखों में बेचैनी साफ दिखाई दे रही थी।कुछ देर बाद वह धीरे-धीरे कमरे के अंदर आया।अंदर आते ही उसकी नज़र युई पर पड़ी।युई बिस्तर के पास फर्श पर बैठी-बैठी ही सो गई थी। उसका सिर बेड से टिका हुआ था और उसके हाथों में एक छोटा-सा गिफ्ट बॉक्स था। उसकी आँखों के कोनों पर सूखे आँसुओं के निशान अब भी मौजूद थे।उसे देखते ही जुशेंग का दिल ज़ोर से धड़कने लगा।वह खुद को संभालते हुए धीरे-धीरे उसके पास