खील बताशे से लेकर महंगे गिफ्ट तकलेखिका: डॉ. वंदना शर्मादीपावली पर्व सभी के लिए खुशियाँ लेकर आता है। खरीदने वाला भी खुश, बेचने वाला भी खुश। मिठाई से लेकर बेशकीमती हीरे तक सब बिकता है। धनतेरस से भाई दूज तक यह त्योहार सबके घर अन्न-धन बरसाता है। सभी अपनी सामर्थ्य से ज्यादा खरीदारी करते हैं। नए कपड़े, नया फ्रिज, नया घर, चारों तरफ जगमगाती रोशनी।आधुनिक समय में यह पर्व और भी भव्य हो गया है। करोड़ों का व्यापार, लेन-देन और उपहार का आदान-प्रदान होता है। सभी अपनी सामर्थ्य अनुसार अपने परिचितों को बढ़िया गिफ्ट देते हैं। कुछ लोग सामने वाले