'Friday 13'पुलिस स्टेशन के भीतर आम दिन की तरह काम चल रहा था। टेबल पर रखे टेलिफोन की घंटी बजने लगी।फोन रिसीव कर के हवलदार कुछ बोलता इससे पहले सामने वाला इंसान हांफते हुए बोलने लगा। वो काफी घबराया हुआ था। हवलदार ने उसकी बात कागज पर नोट कर ली।" जी हम जल्द से जल्द पहुंचते हैं ''फोन रखते हुए वह हाथ में पर्ची लेकर जल्दी में इंस्पेक्टर साहब की केबिन में दाखिल हुआ।'' सर, " पर्ची सामने रखते ही इंस्पेक्टर साहब के होश उड़ गए।'' ये कैसे हो सकता है? चलो, गाड़ी निकालो और बाकी एमरजैंसी व्हेइकल्स को इत्तिला