लबूबू डॉल रात के अंधेरे में भी उस बहुत बड़े निर्माण का काम जोरों शोरों से शुरू था। उस कन्स्ट्रक्शन साईट पर खडे ट्रक से काफी सारे पत्थरों को डंप किया जा रहा था... सारे पत्थर डंप हो जाने के बाद वह ट्रक उस जगाह से जाने के लिए निकला और उसकी जगह दुसरा भरा हुआ ट्रक आ गया... वो खाली ट्रक तेजी से सडक पर दौड़ने लगा। रात के समय आसमान पर बादलों की हल्की परत चाँदनी को ढक रही थी। सुनसान सड़क पर सिर्फ स्ट्रीट लाइट्स की झिलमिलाती रोशनी और बीच-बीच में बहती ठंडी हवा के झोंके थे।