निशानी कमल चोपड़ा सात आठ दिन ऊपर हो गये थे। वह माँ बनने वाली है जब वह यह खबर अपने पति को देगी तो वह भी खुशी से झूम उठेगा। लेकिन यह 'गुड-न्यूज़' वह अपने पति को दे तो कैसे? वह तो अस्पताल के आई.सी.यू. में बेहोश और बेसुध पड़ा है। पाँच महीने हो गये थे उनकी शादी को। तब से उसका पति बीमार ही चल रहा था। कभी उल्टियाँ, कभी पेट दर्द। कभी अस्पताल कभी घर। उसे समझ नहीं आ रहा