जानवी :- मैंने तो उसे छोड़ दिया था, पर फिर भी मुझे उसकी इतनी फिक्र क्यों हो रही है ?वो बुदबुदाई।जानवी :- “फिर ये खालीपन क्यों है?”तभी अचानक फोन की स्क्रीन जल उठी , जानवी को लगा के आदित्य का मेसेज होगा , जानवी खुशी से फोन की तरफ देखती है पर किसी का मैसेज नहीं था। फिर भी जानवी का दिल एक पल के लिए तेज़ धड़का। उसे खुद पर गुस्सा आया।जानवी :- “मैं क्या उम्मीद कर रही हूँ? उसने फोन पलटकर रख दिया।लेकिन मन…मन अब भी फोन की तरफ देख रहा था।उसे याद आया—कभी वो बीमार होती थी, तो कोई