डबल गेम: मर्यादा वर्सेस मक्कारी - 37

  • 1.6k
  • 896

मनोरमा देवी के कानों तक यह खबर पहुँच चुकी थी कि उनके राजा बेटे की नौकरी जा चुकी है। यह खबर उनके लिए किसी वज्रपात से कम नहीं थी, लेकिन असली कहर तो अभी टूटना बाकी था। अब तक जो काया एक मासूम, सेवाभावी नौकरानी का मुखौटा ओढ़े हुए थी, वह अब अपने असली और भयानक रंग में आ चुकी थी। उसे पता चल गया था कि तिजोरी अब खाली होने वाली है, इसलिए उसने घर की सत्ता अपने हाथ में लेने की कवायद शुरू कर दी।मनोरमा, जो पिछले कई दिनों से अपमान के डर से अपने कमरे में दुबकी