Devil, You Are Mine - 9

  • 1.8k
  • 879

आगे...!मिसेज मल्लिक ने ईशान की तरफ़ देखा फिर अपने पति को.....वो कुछ नहीं बोली। तभी पिछे से दादी की कड़क आवाज़ आई ।दादी- क्या तुम दोनों का ड्रामा हो गया? दोनों बाप-बेटे अपने लड़ाई में हमारी बहु को मत लाओ। सब अंदर चलो।सब चुपचाप अंदर आ गए। ईशान इधर-उधर देखते हुए बोला- आदि कहां है? वो कैसा है?उसने अभी अपनी बात कही ही थी की अद्वैत सिटी बजाते हुए घर के अंदर आया और जैसे ही उसने ईशान को देखा वो उसके तरफ आया और जल्दी से उसके पैर छुकर उसके गले लग गया। ईशान ने उसे खुद से दूर किया