मिठास ज़िंदगी की

  • 759
  • 249

मिठास ज़िंदगी की बीना के जाने के बाद आज मैं ख़ुद को बिलकुल तन्हा महसूस कर रहा हूँ | इतना लम्बा वक़्त साथ गुज़ारने के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे के इस कद्र आदी हो जाते हैं कि वे उनके बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं | हालाँकि हम दोनों को इस बात का एहसास था कि ज़िंदगी के इस पड़ाव पर हम दोनों में से किसी एक को अकेला ही रह जाना है लेकिन दिल इस हक़ीकत को आसानी से कुबूल करने के लिए तैयार नहीं है | अभी पिछले महीने ही हमने अपनी शादी के पचास बरस