सहारनपुर जनपद में दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग (उत्तरी रेलवे) पर मुज़फ़्फ़रनगर से सहारनपुर (उत्तर) की ओर लगभग 25 कि०मी० की दूरी पर देवबन्द कस्बा स्थित है। देवबन्द नाम का उत्तरांश (बन्द शब्द) वन का बिगड़ा हुआा रूप है। कहते हैं यहाँ सहस्रों वर्ष पूर्व एक गहन सघन वन था। देवी दुर्गा के निवास के कारण इस वन को देवी का वन अथवा देवीवन कहा जाने लगा, जो कालान्तर में मुसलमानी शासन के प्रभाव में देवीबन्द और फिर देवबन्द कहा जाने लगा। दूसरे मत मत के अनुसार दुर्ग नाम के एक बहुत उद्धत असुर का इसी स्थान पर संहार करने