रात गहरी हो चुकी थी…गाँव में चारों तरफ सन्नाटा था…और राधा अपने लैपटॉप के सामने बैठी थी। वो कोशिश कर रही थी काम में ध्यान लगाने की…लेकिन दिमाग बार-बार उसी चेहरे पर चला जाता— वो पागलपन में टूटा हुआ लड़का… कृष्णा…तभी स्क्रीन पर एक रिकमेंडेशन आया। एक फेमस सीनियर इंजीनियर की प्रोफाइल।नाम था— Krishna Agnihotriराधा का हाथ वहीं रुक गया…उसने धीरे से नाम पढ़ा -कृष्णा…?और एक सेकंड के लिए उसे लगा जैसे दिल रुक गया हो। किसी अनजाने खिंचाव में…उसने प्रोफाइल खोल दी।स्क्रीन पर उसकी डिटेल्स थीं—सफल इंजीनियर…टेक कंपनी…पुराने प्रोजेक्ट्स…और नीचे एक फोटो।राधा की साँस अटक गई। वही चेहरा.... वही आँखें....