महाराणा हम्मीर सिंह: चित्तौड़ का पुनः अधिग्रहण व हिंदू साम्राज्य की स्थापना(1326-1364 ईसवी)इन महान महाराणा की जीवन-कथा, मेवाड़ के सिसोदिया वंश के महाराणाओं के जीवन और मेवाड़ पर आधिपत्य हेतु उनके संघर्षों के युग तथा उस काल के विचित्र घटनाक्रम का सबसे ज्वलंत उदाहरण है। मानव इतिहास का यह घटनाक्रम अध्ययन करने योग्य है, क्योंकि इसमें बहुत मूल्यवान उपदेश निहित हैं, जो समकालीन सामाजिक जीवन में काम आ सकते हैं।कभी तो मेवाड़, विजय के अत्यंत निकट जाकर भी पराजित हुआ, तो कभी मेवाड़ के महाराणा और उनकी सेना, पूर्ण नाश के कगार से भी बचकर निकल आई। हम सोचने को बाध्य