बारिश की तेज बूंदें हवेली की खिड़कियों से टकरा रही थीं।पूरा शर्मा परिवार डर और तनाव में बैठा हुआ था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं… लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि अगले कुछ मिनटों में सब कुछ बदलने वाला है।आर्या दुल्हन के जोड़े में अपने कमरे में बैठी थी। उसकी आंखों में आंसू थे।आज उसकी शादी किसी और से होने वाली थी… लेकिन उसका दिल बार-बार सिर्फ एक ही नाम ले रहा था—“विक्रांत…”उसी वक्त बाहर अचानक गाड़ियों के रुकने की आवाज आई।घर के बाहर काले रंग की कई लग्जरी गाड़ियां आकर रुकीं।बारिश के बीच धीरे-धीरे एक