LoveVersn - 1

  • 150

LoveVersn – अध्याय 1एक अनजान सफरदिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्रियों की भीड़ से भरा हुआ था। कोई अपने परिवार से विदा ले रहा था, तो कोई अपनी नई मंज़िल की ओर बढ़ रहा था। उसी भीड़ के बीच सिओन खड़ी थी। उसके हाथ में बोर्डिंग पास था और आँखों में अनगिनत यादें।वह भारत छोड़कर दक्षिण कोरिया के सियोल जा रही थी। उसके लिए यह सिर्फ एक यात्रा नहीं थी, बल्कि एक नई शुरुआत थी। उसने अपने जीवन में बहुत कुछ खोया था। कुछ ऐसे दर्द थे जिन्हें वह पीछे छोड़ देना चाहती थी। शायद नया शहर उसे