Mafia King - 3

जैसे ही अंकिता की बात खत्म हुई, उसने मुस्कुराते हुए पूछा— "तो सर, आप इनमें से कौन सा प्लान चुनना पसंद करेंगे?" रणविजय का सब्र का बांध टूट गया। उसने बेहद कड़क और तीखे लहजे में कहा— "तुम्हारी कंपनी के दिन इतने बुरे आ गए हैं जो कटोरा लेकर सड़कों पर भीख मांग रही है? अगर पैसों की इतनी ही किल्लत है, तो अपनी औकात में रहो... मैं चाहूँ तो पलक झपकते ही तुम्हारी पूरी कंपनी को खरीदकर बंद करवा सकता हूँ!" रणविजय के इस तीखे और बेबाक हमले को सुनकर अंकिता के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। उसके हाथ