वैवाहिक बलात्कार (मैरिटल रेप): बदलते सामाजिक परिवेश और कानूनी पेचीदगियों का एक विश्लेषण।वैवाहिक बलात्कार (मैरिटल रेप) का सीधा अर्थ है—जब कोई पति अपनी पत्नी की सहमति के बिना, उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है या इसके लिए बल का प्रयोग करता है। सभ्य समाज में इसे किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता। हालिया रिपोर्ट्स एक चौंकाने वाला तथ्य सामने लाती हैं कि महिलाओं को अन्य बाहरी व्यक्तियों की तुलना में खुद के पति से 17 गुना अधिक यौन हिंसा (sexual violence) का खतरा या भय रहता है। इसके मूल में पुरुष की वह रूढ़िवादी सोच है,