इस काल में दान बहुत सोच-समझकर देने जैसा है। पहले के ज़माने में सच्चा धन आता था, इसलिए दान भी सच्चा दिया जाता था। आजकल आमदनी में गलत धन ज़्यादा आता है। ऐसे में लक्ष्मी का सदुपयोग हो, इसका खास ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो ज़रूरत से ज्यादा गलत लक्ष्मी अधोगति की ओर ले जाती है। इसलिए, धर्म के शास्त्रों में कहा गया है कि आमदनी का कुछ हिस्सा दान में देना चाहिए। लेकिन हर किसी को दान देने से पहले यह प्रश्न होता है कि जो दान देते हैं, उस धन का सदुपयोग होता है या दुरुपयोग? इसलिए, दान