क्रैश एंड सर्वाइवल (अमेज़न डायरीज़) - 15

  • 267
  • 111

एपिसोड 10 (अतीत का साया और सुलगती रात)टोनी और बिल की खौफनाक मौत के बाद, बचे हुए 8 लोगों (लारा, सोफिया, मैट, पॉल, ऐशली और रोज़ी) के पैरों तले से मानो ज़मीन ही खिसक गई थी। शाम ढल चुकी थी और अमेज़न के जंगल पर एक बार फिर काली, डरावनी रात अपनी चादर बिछा रही थी। भूख से सबके पेट में मरोड़ उठ रही थी और प्यास से गले सूखकर काँटा हो चुके थे। लारा ने किसी तरह बांस काटकर सबको थोड़ा पानी तो पिलाया, लेकिन जंगल से बाहर निकलने का कोई रास्ता दूर-दूर तक समझ नहीं आ रहा था।